Parliament Monsoon Session 2026 : संसद के मानसून सत्र के दसवें दिन बुधवार को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा हो रही है. दोपहर 12 बजे से लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर दूसरे दिन भी चर्चा शुरू हुई. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस बिल पर चर्चा के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए गृह मंत्री पर कई आरोप लगाए. जिसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया. जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक स्थगित कर दी गई. चर्चा के बाद इस बिल पर सदन में वोटिंग कराई जा सकती है. लोकसभा से अगर बिल पास हो जाता है तो इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा. बता दें कि जितेंद्र सिंह ने ही सदन में सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पेश किया था. इस विधेयक का मकसद परीक्षाओं में पेपर लीक, धोखाधड़ी, चीटिंग समेत अन्य अनुचित तरीकों के खिलाफ उपायों को और मजबूत करना है. 

लोकसभा में राहुल गांधी की ‘इडियट’ वाली टिप्पणी पर हंगामा, बयान को कार्यवाही से हटाने की मांग

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पर चर्चा चल रही है। सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भाषण दे रहे हैं। राहुल गांधी के भाषण के दौरान लोकसभा में हंगामा मच गया है।

राहुल गांधी ने छात्रों के प्रदर्शन पर कहा, ‘इस देश के भविष्य ने हमारी सड़कों पर जो किया, उसे देखकर मैं बहुत उत्साहित और आश्वस्त महसूस कर रहा हूं। यह गुस्सा, हिंसा या नफरत नहीं थी, बल्कि इस देश के युवाओं और आने वाली पीढ़ी की गहरी भावना का इजहार था।’

राहुल गांधी ने सदन में ‘इडियट’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर सत्ता पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई। इसके साथ ही सदन में हंगामा मच गया।

राहुल गांधी ने ‘इडियट’ शब्द का किया इस्तेमाल

राहुल गांधी ने भाषण के दौरान कहा, ‘तीन तरह के लोग होते हैं.. विद्यार्थी, अंध भक्त और इडियट। जहां ‘अंधभक्त’ को लगता है कि ‘इडियट’ ही भगवान है। आप बताइए स्टूडेंट कौन है और इडियट कौन?’

राहुल गांधी के इडियट शब्द का इस्तेमाल करते ही संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई और कहा कि विपक्ष के नेता गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें।

किरेन रिजिजू के बोलने पर राहुल गांधी ने कहा, ‘अध्यक्ष जी, अगर आप चाहते हैं कि देश में सिर्फ BJP बोले तो मैं चुप होकर बैठ जाऊंगा। मैं जब भी बोलता हूं, BJP की तरफ से कोई न कोई बोलने लगता है।’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031