कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र(Kurukshetra) के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में एक 30 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका की पहचान गांव कम्बोड़ा निवासी निशा उर्फ मनीषा के रूप में हुई है। वह चार बच्चों की मां थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

मृतका के पति अजय कुमार के अनुसार, उसकी पत्नी को मंगलवार सुबह अचानक सीने में तेज दर्द हुआ था। वह पहले उसे पिहोवा के नागरिक अस्पताल (Civil Hospital) लेकर गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि एलएनजेपी अस्पताल ( LNJP Hospital ) पहुंचने के बाद मनीषा को अपेक्षित उपचार नहीं मिला। पति के अनुसार, नर्स द्वारा दो इंजेक्शन लगाए गए, लेकिन इसके बाद उसकी पत्नी की हालत पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मनीषा दर्द से तड़पती रही और उसकी सास ने कई बार नर्स से मरीज को देखने की गुहार लगाई।

परिजनों का यह भी आरोप है कि जब मनीषा की हालत बिगड़ने लगी तो उन्होंने दोबारा जांच की मांग की, लेकिन कथित तौर पर नर्स ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बाद मनीषा की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930