नई दिल्ली। बालाकोट एयर स्ट्राइक के समय उस हमले से जुड़ी गोपनीय सैन्य सूचनाएं किसी गैर सरकारी सौदागर को लाभ पहुंचाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के तहत कार्यरत किसी व्यक्ति ने साझा की थीं. यह आरोप भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ सरकार में मंत्री टी.एस. सिंह देव ने लगा कर सनसनी पैदा कर दी है.

देव का तर्क है कि जानबूझ कर सेना की हमले से जुड़ी जानकारियों को लीक किया गया ताकि वह उसका लाभ उठा सके. ट्वीट के जरिये देव ने इस पूरे मामले की जांच कराने के साथ साथ दोषी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है.

उनका मानना है कि क्लासिफाइड सूचनाओं को लीक करना राज द्रोह के सामान है. उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार टी.एस. सिंह देव इस पूरे मामले की तह तक जाकर तथ्य जुटाने में लगे हैं.

यह भी संकेत मिले हैं कि उनके ट्वीट करने से पहले वे अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां वह जुटा चुके हैं तथा कुछ और जानकारियां जुटा कर उनकी योजना मोदी सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे व्यक्ति को बेनकाब कर पूरा मामला सार्वजनिक करने की है, जिसमें व्यक्तियों के नाम और किस प्रकार सूचनाएं लीक की गईं के साथ-साथ सूचना प्राप्त करने वाले ने उनका लाभ के लिए किस प्रकार उपयोग किया.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031