नई दिल्ली। केंद्र सरकार की परिसीमन विधेयक के सामने अपने नंबर गेम में पिछड़ रही कांग्रेस अब इसे रोकने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को दक्षिणी राज्य की बड़ी पार्टियों में शुमार डीएमके को रोकने की आखिरी कोशिश होगी। इसके लिए कांग्रेस के सीनियर लीडरों ने कमान अब अपने हाथ में ले ली है।

NDA सरकार के परिसीमन विधेयक का समर्थन करने से रोकने के लिए डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मिलने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे रविवार को चेन्नई जा रहे हैं। राजनीति के हिसाब से ये मुलाकात बहुत ही अहम है। डीएमके अध्यक्ष से कांग्रेस नेतायओं की मुलाकात उनके घर पर ही होगी।

डीएमके के स्टैंड बदलने की संभावना काफी कम

चेन्नई और दिल्ली के कई सूत्रों ने TOI को बताया कि कांग्रेस नेताओं ने रविवार दोपहर स्टालिन से मिलने का समय मांगा है। डीएमके के एक सूत्र ने बताया कि स्टालिन उनसे मिलने के लिए तैयार हो गए हैं, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि वह अपनी पार्टी का रुख बदलेंगे। डीएमके के एक नेता ने कहा, “अब जब हमने विधेयक का समर्थन करने का फैसला कर लिया है, तो इसे बदलना मुश्किल है। वैसे भी, कांग्रेस हमें बदले में क्या दे सकती है, जबकि उनके मंत्री अभी भी जोसेफ विजय सरकार में बने हुए हैं?”

स्टालिन को राहुल ने बताया भाई

चेन्नई में स्टालिन से होने वाली मुलाकात से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में कहा कि वो DMK से अनुरोध करेंगे कि वे परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयकों का विरोध करें। सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने से भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। इससे बीजेपी-आरएसएस को भारत के पूरे चुनावी नक्शे को अपने फायदे के हिसाब से फिर से तैयार करने की खुली छूट मिल जाएगी।

पोस्ट के आखिरी में स्टालिन के साथ अपने संबंध पर जोर देते हुए कहा कि  ‘भाई स्टालिन हमेशा तमिल-विरोधी ताकतों के खिलाफ एक चट्टान की तरह डटे रहे हैं। राष्ट्रीय हित में, तमिलनाडु के हित में और संविधान की रक्षा के लिए, हमें मिलकर इस विधेयक को हराना होगा।’

डीएमके की दोनों मांगें सरकार ने मानी

इससे पहले शुक्रवार को डीएमके ने दो शर्तों के साथ परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) का समर्थन करने का फैसले का एलान किया था। उनकी पहली मांग ये थी कि सभी राज्यों के लिए लोकसभा सीटों में आनुपातिक वृद्धि हो। वहीं दूसरी मांग अगले 25 वर्षों के लिए 1971 की जनगणना को ही आधार मानने की बात थी। सरकार इन मांगों को मानने के लिए तैयार है। इसके बाद से ही कांग्रेस की अगुवाई वाला इंडी गठबंधन नंबर गेम में पिछड़ने लगा।

शरद पवार से भी होगी मुलाकात

इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के तीनों नेता स्टालिन के साथ बैठक के बाद एनसीपी (एसपी) नेता शरद पवार से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में कांग्रेस उनके परिसीमन विधेयक पर विरोध करने के लिए समर्थन मांगेंगे।मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेताओं के साथ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी और ‘इंडी’ गठबंधन के कुछ अन्य नेता भी शामिल हो सकते हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30