नई दिल्ली. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के साथ पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा भी लोगों की मुसीबतें बढ़ा रहा है। आज रविवार) सुबह से ही पश्चिमी यूपी और पंजाब के कई इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली, हरियाणा और चंड़ीगढ़ में भी कोहरे की चादर देखी जा सकती है। यूपी ईस्ट, बिहार, असम और मेघालय में भी कई इलाकों भी घना कोहरा लोगों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। इस बात की जानकारी मौसम विभाग ने दी। मौसम विभाग ने बताया कि आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
[metaslider id="184930"













