Viral News: कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) के बाद अब बिहार (Bihar) में एक ऐसा कैफे खुला है जो अपने अजीब नाम की वजह से चर्चा का विषय बन गया है. नालंदा (Nalanda) के हिलसा बाईपास (Hilsa Bypass) पर स्थित इस कैफे का नाम कॉकरोच कैफे (Cockroach Cafe) रखा गया है. सोशल मीडिया पर लोग इस कैफे की तस्वीर शेयर करके मजाकिया अंदाज में लिख रहे हैं- ‘अब तो अगर खाने में कीड़ा भी मिल तो ग्राहक शिकायत भी नहीं कर सकता?’

कैसा हैं अंदर का माहौल और सेटअप?

कैफे के अंदर कदम रखते ही ब्लैक थीम दिखाई देती है. टिन की छत पर पीली लटकन लाइटें, दीवारों पर आर्टिफिशियल बेल और फूल सजाए गए हैं. बैठने के लिए काले रतन के सोफे, लाल गद्दी और कांच की टेबल रखी गई है. एक कोने में पीली प्लास्टिक कुर्सी और छोटा फ्रिज है. नीले-हरें पेंट वाली दीवारों पर रखे गमले माहौल को फ्रेश बनाते हैं. शाम के वक्त यहां 4-5 दोस्तों का ग्रुप चाय पीने और रील बनाने पहुंचता है.

कैफे का नाम ‘कॉकरोच’ क्यों रखा?

इस सवाल का जवाब जानने के NDTV ने कैफे के संचालक से बातचीत की. उन्होंने बताया, ‘आज के युवाओं को अलग चीजें पसंद आती हैं. ‘रॉयल कैफे’ जैसे नाम सौ मिल जाएंगे, लेकिन ‘कॉकरोच कैफे’ सिर्फ एक ही है. उनका मकसद लोगों को हंसाना और आकर्षित करना है. नाम से लोग आएंगे और क्वालिटी से रुकेंगे. साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है. ये नाम एक ब्रांड है, मजाक नहीं. और अगर सोशल मीडिया के जमाने में बिना पैसे खर्च किए सिर्फ नाम से पब्लिसिटी मिल जाए तो बुरा क्या है?

‘साफ-सुथरी और सेल्फी लेने लायक जगह लगी’

सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि नाम खतरनाक है और चाय लाजवाब है. कुछ इसे सबसे बोल्ड मार्केटिंग मान रहे हैं. लेकिन स्थानीय निवासी राकेश के मुताबिक, पहले उन्हें लगा कि यह मजाक है, लेकिन अंदर जाने पर जगह साफ-सुथरी और सेल्फी के लिए बेहतरीन लगी. हालांकि, कुछ बुजुर्गों ने इस नाम पर आपत्ति भी जताई है, लेकिन युवा इसे सपोर्ट कर रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930