जिस अजगर से पूरी दुनिया डरती है, उसे 6-7 साल के बच्चों ने अपना झूला बना लिया है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चों का एक ग्रुप एक विशाल अजगर को अपने लिए एक ‘थीम पार्क’ की तरह इस्तेमाल करते देखा गया. वीडियो फुटेज में बच्चे इस विशाल जीव के शरीर पर फिसलते और उसके चारों ओर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. पास ही कुछ बड़े लोग भी खड़े हैं, जो बिना किसी डर के इस मजेदार नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं. बच्चे जिस तरह मस्ती में दिख रहे हैं, यकीन ही नहीं होता कि इतना बड़ा अजगर कभी भी मौत का तांडव मचा सकता है.

इंडोनेशिया का बताया जा रहा वीडियो

यूके की वेबसाइट ‘नीड टू नो’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह अजीबोगरीब क्लिप इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर रिकॉर्ड की गई है, जो एक ज्वालामुखी द्वीप है. रिपोर्ट के अनुसार यह जीव ‘रेटिकुलेटेड पाइथन’ लगता है, जो दुनिया का सबसे लंबा और तीसरा सबसे भारी अजगर है. इसकी लंबाई 21 फुट 4 इंच तक हो सकती है और इसका वजन 165 पाउंड (लगभग 75 किलो) तक पहुंच सकता है.

रिपोर्ट के अनुसार वैसे तो इंसानों पर इनके हमले बहुत कम होते हैं, लेकिन इंडोनेशिया इस मामले में एक प्रमुख हॉटस्पॉट है. वजह है कि यहां दुनिया के सबसे बड़े ‘रेटिकुलेटेड पाइथन’ पाए जाते हैं. अगस्त में, पश्चिमी सुलावेसी में चार बच्चों की एक मां एक विशाल 20 फुट लंबे अजगर के पेट में मृत पाई गई. वह पास के बाज़ार जाते समय इस अजगर की कुंडली में फंस गई थी.

रिपोर्ट की मानें तो जुलाई में, एक 40 वर्षीय किसान पड़ोसी गांव से निकलने के बाद घर नहीं लौटा और बाद में वह भी एक ऐसे ही अजगर के पेट के अंदर पाया गया. पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने उस अजगर को मार डाला और उसके पेट को काटकर किसान का शव बाहर निकाला.

सोशल मीडिया पर लोग वीडियो देखकर हैरान

सोशल मीडिया पर जिसने भी अजगर को झूला बनाए बच्चों का यह वीडियो देखा, वह हैरान रह गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा कि यह बच्चे स्क्रीन टाइम नहीं, स्नेक टाइम में बिजी रहते हैं. एक और यूजर ने कहा कि यह बच्चे तो रियल लाइफ में सांप-सीढ़ी खेल रहे हैं. कई यूजर ने बच्चों की इन हरकतों पर चिंता भी जताई. एक ने लिखा कि यह लापरवाही है तो दूसरे ने लिखा कि अजगर बस दिखावा कर रहा है, वह पिता के जाने का इंतजार कर रहा है. एक ने लिखा कि जब तक कोई निगला न जाए, तब तक तो सब मजेदार खेल ही लगता है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30