भिलाई। सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS), राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC), NDA एवं नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी के लिए विख्यात DAC Academy ने अपनी नई शाखा का शुभारंभ 03 अगस्त 2026 को भिलाई में गरिमामय वातावरण में किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय अमित साहू जी (भाजपा प्रदेश मंत्री, छत्तीसगढ़) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं राष्ट्र सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा DAC Academy के प्रयासों की सराहना की।

संस्था के संचालक डी. पी. गोस्वामी सर ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में DAC Academy ने 1000 से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में चयन कराया है। अब भिलाई के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन, अनुभवी शिक्षकों, नियमित टेस्ट, आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं अनुशासित वातावरण का लाभ स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगा।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर संस्था के प्रति अपना विश्वास एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

अंत में DAC Academy परिवार ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके निरंतर सहयोग एवं आशीर्वाद की कामना की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930