भागलपुर। भागलपुर समाहरणालय परिसर में बुधवार को उस समय प्रशासनिक हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय बिना किसी पूर्व सूचना के विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों के औचक निरीक्षण के लिए अचानक पहुंच गईं। डीएम ने खुद एक-एक शाखा में जाकर कार्यप्रणाली, फाइलों के रख-रखाव, कर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई और आम जनता को मिलने वाली सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीएम के अचानक पहुंचने से समाहरणालय में हलचल बढ़ गई और कई शाखा प्रभारी तथा कर्मी अपनी-अपनी फाइलों और अभिलेखों को दुरुस्त करते नजर आए।

जनता को न हो परेशानी, समय पर निपटाएं शिकायतें

डीएम अलंकृता पांडेय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि समाहरणालय आम जनता की उम्मीदों का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले किसी भी फरियादी या नागरिक को बेवजह का चक्कर या विलंब का सामना न करना पड़े। प्रत्येक आवेदन और जन शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करना सभी अधिकारियों व कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31