Surya Budh Guru Yuti In Kark Rashi 2026: चंद्रमा की राशि कर्क में सूर्य, बुध और गुरु की उपस्थिति से त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है. यह त्रिग्रही योग 5 अगस्त से लेकर 17 अगस्त को सुबह 08:03 बजे तक रहेगा. 5 अगस्त को शाम 07:58 पी एम पर कर्क में बुध के प्रवेश से त्रिग्रही योग बना है. वहीं सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्य योग भी बना हुआ है. 17 अगस्त को सुबह में जैसे ही सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह में गोचर करेंगे, वैसे ही ये दोनों योग भंग हो जाएंगे. इस त्रिग्रही योग से 3 राशिवालों को जीवन के कई क्षेत्रों में बंपर लाभ होने की उम्मीद है. इन लोगों के लिए समय अनुकूल है, इनको भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है.

कर्क में त्रिग्रही योग से 3 राशियों को बंपर लाभ

मिथुन राशि: कर्क में बना त्रिग्रही योग मिथुन वालों के लिए शुभ फलदायी है. नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों की आमदनी में बढ़ोत्तरी हो सकती है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. बिजनेस करने वालों को कोई अच्छी डील मिल सकती है. दांपत्य जीवन सुखमय होगा और संतान प्राप्ति के योग बन सकते हैं. इस समय में आपका मन पूजा पाठ में लगेगा. इन 12 दिनों में आपके काम में तरक्की की संभावना है.

कर्क राशि: य​ह त्रिग्रही योग आपकी ही राशि में बना है, तो इससे आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है. इस समय में आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. कार्यस्थल पर आपके प्रभाव में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं, कोई नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आप अपने बात और व्यवहार से लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे. निर्णय क्षमता और आत्म विश्वास उत्तम रहेगा. इस समय में आपकी सेहत ठीक रहेगी. मौसमी बीमारियों से सावधान रहें.

कन्या राशि: त्रिग्रही योग की वजह से इन 12 दिनों में कन्या राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा. जो लोग नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, उनको बड़ी जगह से जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है. बेरोजगारों को खुशखबरी मिल सकती है. इस समय में आपकी आय बढ़ सकती है, आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

इन राशियों को भी होंगे लाभ

त्रिग्रही योग से वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को भी लाभ मिलने की संभावना है. इन लोगों को लाइफ में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. मन शांत रहेगा.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930