Govardhan Puja 2026 Date: दिवाली के अगले दिन हर साल गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. इस शुभ दिन पर गोवर्धन महाराज, गौ माता और गोवर्धन परिक्रमा का विशेष महत्व है. हालांकि इस बार गोवर्धन की पूजा को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोग कह रहे हैं कि गोवर्धन पूजन 9 नवंबर को किया जाएगा क्योंकि हर बार दिवाली के अगले दिन ही पूजा की जाती है, वहीं कुछ लोग 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की बात कह रहे हैं. ऐसे में सवाल आता है कि आखिर गोवर्धन पूजन की सही तारिख कौन सही है. 9 या 10 नवंबर किस दिन गोवर्धन पूजा करना सही रहेगा. आइए जानते हैं गोर्वधन पूजा की सही तिथि, पूजा का शुभ समय और पूजन विधि…

गोवर्धन पूजा 2026
पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा हर साल कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि को की जाती है. इस बार यह तिथि दो दिन है इसलिए गोवर्धन पूजा को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. दरअसल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक है.

कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत – 9 नवंबर, दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से
कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन – 10 नवंबर, दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक
प्रतिपदा तिथि सूर्योदय के समय 10 नवंबर को विद्यमान रहेगी. इसलिए उदया तिथि के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा. 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा.

गोवर्धन पूजा 2026 शुभ मुहूर्त

  • गोवर्धन पूजा की तिथि: 10 नवंबर 2026 दिन मंगलवार
  • अभिजित मुहूर्त: 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
  • विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:38 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त: 05:31 पी एम से 05:57 पी एम
    प्रातःकाल मुहूर्त : सुबह 06:40 AM से 08:50 AM तक (पूजा की कुल अवधि: लगभग 2 घंटे 10 मिनट)
  • सायंकाल मुहूर्त: दोपहर बाद 03:46 PM से शाम 06:02 PM तक गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा के लिए उत्तम रहेगा

गोवर्धन पूजा का धार्मिक महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र की पूजा करने के बजाय गोवर्धन पर्वत और प्रकृति की पूजा करने का संदेश दिया था. इससे क्रोधित होकर इंद्रदेव ने ब्रज में मूसलाधार बारिश शुरू कर दी. तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त ब्रजवासियों और गायों की रक्षा की थी. मान्यता है कि तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू हुई. इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बनी रहती है. यह पर्व प्रकृति, पशुधन और अन्न के प्रति आभार व्यक्त करने का भी प्रतीक है.

अन्नकूट का महत्व
गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट उत्सव मनाया जाता है. अन्नकूट का अर्थ है अन्न का पहाड़. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग सहित विभिन्न प्रकार के पकवान, मिठाइयां, फल और सब्जियां अर्पित की जाती हैं. इसके बाद प्रसाद भक्तों में बांटा जाता है. मान्यता है कि अन्नकूट का भोग लगाने से परिवार में अन्न-धन की कमी नहीं होती.

गोवर्धन पूजन विधि 2026

  • गोवर्धन आलेखन: इस दिन सुबह के समय घर के आंगन या मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है. इसे फूलों, पत्तियों और रंगोली से सजाएं.
  • पूजन शुरू करें: गोवर्धन महाराज को रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें.
  • पूजा सामग्री: गोवर्धन महाराज को खीर, बताशे, कढ़ी-चावल, मिष्ठान और विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियों से बने ‘अन्नकूट’ का भोग लगाया जाता है.
  • परिक्रमा: पूजा के दौरान गोवर्धन पर्वत की आकृति की सात बार परिक्रमा की जाती है और साथ में जल का अर्घ्य दिया जाता है.
  • गौ-सेवा: इस दिन भगवान कृष्ण को प्रिय गायों की सेवा करने, उन्हें स्नान कराकर तिलक लगाने और हरा चारा खिलाने का विशेष महत्व है.
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30