छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर कक्षा 6वीं के छात्र-छात्राओं से कथित तौर पर आपत्तिजनक बातचीत करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला कुंडाली कलां स्थित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। शिकायत सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संबंधित शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।

बच्चों ने लगाए गंभीर आरोप

मामला उस समय सामने आया, जब कुछ छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने शिक्षिका के व्यवहार को लेकर स्कूल प्रबंधन से शिकायत की। बच्चों का आरोप है कि शिक्षिका कक्षा में ऐसी बातें करती थीं, जिन्हें नाबालिग विद्यार्थियों के सामने कहना बेहद आपत्तिजनक माना जा सकता है।

शिकायत में शिक्षिका पर छात्राओं से कथित तौर पर बॉयफ्रेंड बनाने, डेट पर जाने और गर्भावस्था से जुड़ी आपत्तिजनक बातें करने के आरोप लगाए गए हैं। बच्चों ने यह भी दावा किया कि शिक्षिका ने अपने निजी जीवन से जुड़ी बातें भी कक्षा में बताईं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930