उज्जैन. वैदिक पंचांग के अनुसार 11 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से बेहद खास होने वाला है. इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति से चार प्रभावशाली राजयोगों का निर्माण हो रहा है. इनमें हंस राजयोग, शशि आदित्य राजयोग, गजकेसरी राजयोग और बुधादित्य राजयोग शामिल हैं. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इन शुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में देखने को मिल सकता है. हालांकि चार राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष फलदायी माना जा रहा है. इन राशियों को करियर में सफलता, कारोबार में लाभ, आर्थिक मजबूती और समाज में मान-सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं कि वे शुभ राशियां कौन सी हैं.

इन चार राशियों को होगा लाभ
वृषभ- इन शुभ योगों के बनने से वृषभ राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है. करियर में लंबे समय से अटके काम अब गति पकड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ प्रमोशन के अवसर भी बन सकते हैं. व्यापारियों को नए ग्राहक मिलने और आर्थिक लाभ होने की संभावना है. निवेश में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. इसके अलावा आप अपने निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे. काम के सिलसिले में देश-विदेश की यात्रा के योग भी बनेंगे.

कर्क- इस राशि के जातकों के लिए चारों राजयोगों का सबसे शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे होंगे. व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. कारोबार में विस्तार के साथ कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपकी प्रतिष्ठा मजबूत होने की संभावना है. कुल मिलाकर यह समय लाभकारी साबित हो सकता है.

तुला- इस राशि के जातकों को यह राजयोग सफलता की सीढ़ी चढ़ा सकता है. इस अवधि में व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे लाभ के अवसर मिल सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट गति पकड़ेंगे और उन्हें पूरा करने में सफलता मिल सकती है. साझेदारी से जुड़े कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत बनेंगे. इस दौरान वाहन या संपत्ति खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है.

कुंभ- शुभ राजयोग से कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है. नौकरी में बदलाव या करियर की नई शुरुआत करने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. व्यापार से जुड़े जातकों को कारोबार में विस्तार के साथ अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, जिससे कारोबारियों को भी लाभ हो सकता है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930