यूपी के अलीगढ़ के जिला अधिकारी कार्यालय में एक युवती अपनी शादी के लिए गांव की सड़क बनवाने की मांग को लेकर पहुंची. युवती ने डीएम को बताया कि उसकी जल्दी ही शादी होने वाली है और गांव की सड़क काफी खराब है, बारात को आने में दिक्कत होगी. जिसके बाद डीएम ने तत्काल संबंधित अधिकारी को शादी से पूर्व ही सड़क बनाने के निर्देश दे दिए. जिसके बाद युवती खुशी-खुशी चली गई. दरअसल, इगलास तहसील के गांव हस्तपुर की एक युवती करिश्मा आज डीएम के सामने एक मांग लेकर पहुंची. बीएड पास युवती का कहना था कि उसके गांव की जो सड़क है वह बहुत खराब हो रही है जिससे शादी में काफी समस्या आ रही है, क्योंकि उसकी बारात आने वाली है. इसलिए वह डीएम कार्यालय पर सड़क बनवाने की मांग को लेकर आई है. करिश्मा का कहना था कि सड़क में काफी कीचड़ भरा हुआ है और गड्ढे हैं. जिसकी वजह से निकलने में काफी दिक्कत होती है.
27 फरवरी को है करिश्मा की शादी
अलीगढ़ के डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि करिश्मा आई हमारे पास, इसकी एप्लीकेशन में लिखा है कि उसकी शादी 27 फरवरी को है और गांव की सड़क खराब है. इसकी वजह से इसकी बरात जो आएगी उसमें काफी कठिनाई होगी. इसलिए इसके प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए तुरंत संबंधित अधिकारी को बुलाया है कि गांव में जाएं और तत्काल सड़क बनाने का काम मनरेगा के माध्यम से या किसी भी योजना के माध्यम से शुरू कर दें और शादी से पहले पूरी सड़क बना दें. डीएम ने बताया कि मिशन शक्ति का जो अभियान चल रहा है इसमें लड़की खुद अपने गांव के लिए सड़क की बात को लेकर आई है. ये महिलाओं की जागरूकता को दिखाती है. जो अभियान है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उसका ये सीधा और सटीक उदाहरण है कि लड़कियां खुद जागरूक हो रही हैं और इस दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
शादी से पहले होने वाली दुल्हन ने मांगी सड़क, कलेक्टर के पास पहुंची युवती
Previous Articleहाईवे पर गुपचुप-चार्ट ठेला लगाकर बनी आत्मनिर्भर
Related Posts
Add A Comment



















