रायपुर। कसडोल में आयोजित समारोह में नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कसडोल नगर पंचायत को पाच विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ 13 लाख रुपए की सौगात दी है। उन्होंने यहां 4 करोड़ 90 लाख रुपए के जल आवर्धन योजना एवं साढ़े 25 लाख रुपये के पौनी पसारी योजना के अंतर्गत बाजार निर्माण का भूमिपूजन एवं वार्ड क्रमांक एक में 51 लाख रुपए की लागत से बने गुरु घासीदास सामुदायिक भवन, वार्ड 14 में 20 लाख से बने सामुदायिक भवन एवं दौलतराम शर्मा शासकीय कॉलेज में 27 लाख से निर्मित अहाता का लोकार्पण किया। डॉ. डहरिया ने विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर कसडोल में शिक्षक सदन के लिए 20 लाख, सिन्हा समाज के सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख और घासीदास सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मंत्री डॉ. डहरिया ने दर्जन भर हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक एवं ऋण भी वितरित किया।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का हो रहा है विकास : मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया
Next Article आयोग की सख्ती पर डॉक्टर और ए.एस.आई. पर होगी केस दर्ज
Related Posts
Add A Comment


















