रायपुर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित ऑनलाइन कला उत्सव की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के एकल वादन शास्त्रीय संवर्ग में छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभागी इंडियन पब्लिक स्कूल रायगढ़ के कक्षा बारहवीं के छात्र विवेक देवांगन ने एकल वादन शास्त्रीय संवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस उपलब्धि पर छात्र विवेक देवांगन को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा ऑनलाइन कला उत्सव की राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के छठवें संस्करण का आयोजन 11 जनवरी से 22 जनवरी के मध्य संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में स्टूडियो सेटअप कराकर किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर से चयनित विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। ऑनलाइन कला उत्सव का परिणाम शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, एनसीईआरटी द्वारा आज घोषित किया गया। इस वर्ष यह प्रतियोगिता 9 विधाओं-(एकल गायन (शास्त्रीय संगीत), (पारम्परिक लोक संगीत), एकल वादन (शास्त्रीय संगीत), (पारम्परिक लोक संगीत), एकल नृत्य (शास्त्रीय नृत्य), (लोक नृत्य), दृश्यकला (द्वि-आयामी), (त्रि-आयामी) एवं स्थानीय खिलौने एवं खेल) में बालक-बालिका वर्ग में आयोजित की गई। राष्ट्रीय ऑनलाइन कला उत्सव प्रतियोगिता में 33 राज्यों, केन्द्रशासित प्रदेशों, नवोदय विद्यालय संगठन, केन्द्रीय विद्यालय समिति से 576 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता दी। समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने भी छात्र को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि गत वर्षों में भी कला उत्सव की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्राप्त होते रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन कला उत्सव में छत्तीसग? राज्य के 18 विद्यार्थी और समग्र शिक्षा के सहायक संचालक श्री अजय कुमार पिल्लई, सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती नीलम कुशवाहा, तकनीकी समन्वयक श्री शैलेन्द्र वर्मा ने भी अपनी सहभागिता दी।
Previous Articleविधायक को बताया बेटी का पिता, मांगा गुजारा भत्ता…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















