रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग विकासखण्ड के ग्राम बोरिद में आयोजित मड़ई मेला और विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मड़ई मेला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को सहेजने का काम हो रहा है। राज्य की सरकार भी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा को सहेजने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ यहा के तीज-त्यौहारों में शासकीय अवकाश देने की शुरूआत की गई है। नौकरी में भी स्थानीय लोगों को अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में मड़ई मेला खुशियों का त्यौहार है। गांव के लोग आपसी-भाईचारें के बीच इस मेले को आयोजित कर मनाते हैं। इस तरह का आयोजन गांव में होता रहे और आप सभी सुख-शांति से सद्भावनापूर्वक रहे यहीं कामना है। मंत्री डॉ. डहरिया ने बोरिद में शाला भवन के अतिरिक्त सभाकक्ष एवं अन्य कार्य का उद्घाटन किया। इस दौरान श्री केशरी मोहन साहू, श्री डोमेन्द्र साहू, पुन्नी बाई चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
Previous Articleउदयराम का सपना हुआ साकार, बन गया है आशियाना
Next Article 1 हजार से अधिक गांवों में होगी गंगा की आरती
Related Posts
Add A Comment



















