रायपुर। देश और प्रदेश की प्रगति में महती भागीदारी निभाने वाले युवाओं को उनकी सेहत को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही अच्छे और सकारात्मक विचार का वास होता है। जिससे इंसान अपनी दिनचर्या के साथ ही पूरे जीवन का भरपूर आनंद ले सकता है। उन्होंने सफल दिनचर्या के लिए प्रतिदिन व्यायाम और योग को महत्वपूर्ण बताया। श्री बघेल ने वनांचल आदिवासी क्षेत्र सुकमा के स्वामी विवेकानंद परिसर में आज फिटनेस सेंटर के अवलोकन के दौरान जिम में स्वयं कसरत कर युवाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद बस्तर श्री दीपक बैज सहित विधायक श्री मोहन मरकाम भी उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















