रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बलौदाबाजार राज का तीसरा राज अधिवेशन ग्राम चांपा में हर्षोल्लास संपन्न हुआ। सामाजिक अधिवेशन में राज प्रधान नरेंद्र कश्यप का संपूर्ण व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि बहुत ही अच्छा रहा। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना पूर्व में होने के कारण लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। राज अधिवेशन में संभावित केंद्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशियों का उद्दबोधन हेतु समस्त उम्मीदवारों को बोलने का मौका प्रदान किया गया। समस्त उम्मीदवार अपने उद्बोधन में सामाजिक क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। उमाकांत वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बलौदा बाजार राज में ग्राम पिपराही मेरा जन्म स्थली है अत: केंद्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए मुझे इस राज्य का समर्थन मिलना चाहिए। वर्तमान में मैं अपने शासकीय कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्य दायित्व का भी निर्वहन कर रहा हूं। साथ ही मैं एलएलबी प्रथम वर्ष का छात्र के रूप में पढ़ाई कर रहा हूं जिसके लिए संपूर्ण समाज का करतल ध्वनि से समर्थन किया गया। अपने द्वारा 38 साल के सामाजिक किए गए कार्य का उन्होंने समाज के समक्ष विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही उन्होंने यह कहा कि समाज में संयुक्त परिवार की कल्पना को साकार होना चाहिए।
समाज में संयुक्त परिवार की कल्पना को साकार होना चाहिए-उमाकांत वर्मा
Related Posts
Add A Comment



















