रायपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ. किरणमयी नायक 5 और 6 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक जल विहार कॉलोनी तेलीबांधा तालाब स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं के उत्पीडऩ से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई करेगी। राज्य महिला आयोग के सचिव ने बताया कि इन दो दिनों में कुल 43 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार अपने निर्धारित समय में उपस्थित होगे। उपस्थिति हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे। चेहरे, मॅुह और नाक को ढंकते हुए तीन लेयर वाले मास्क या मोटा कपड़े का रूमाल बांध कर आएंगे। सुनवाई के दौरान पक्षकारों के लिए सेनेटाईजर एवं अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक 5 और 6 फरवरी को करेंगी प्रकरणों की सुनवाई
Related Posts
Add A Comment



















