रायपुर। नगर निगम रायपुर का डोर टू डोर सघन राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत जोन क्रमांक 5 में कमिश्रर चंदन शर्मा के निर्देशानुसार सहायक राजस्व अधिकारी वल्लभ शर्मा की टीम द्वारा आज जोन क्रमांक 5 के महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड में वसूली अभियान चलाया गया। जिसमें पुराने बकायादारों से 222155 रुपए व सनहाल 14853 कुल 370308 सुबह 8 से 11 बजे तक वसूली की गई। यह अभियान सतत जारी रहेगा।

अगले चरण में पुराने बकायादारों को चिन्हित कर कुर्की वारंट की कार्यवाही की जायेगी। अवैध नल पाये जाने पर एफआईआर की कार्रवाई की जायेगी। आज जोन क्रमांक 05 की कुल वसूली 814502रही। उक्त कार्रवाई में आरआई राजेन्द्र वर्मा, थानेश्वर शर्मा, राजु बाघमार, रज्जु वाणी, व सहायक राजस्व निरीक्षक दयानंद, खगेन्द्र व जोन 05 के समस्त स्टाफ द्वारा की गई।



















