राजिम: “दबा बल्लू” ये शब्द जितना पढऩे सुनने में छोटा लग रहा है, उतना ही छत्तीसगढ़ के कई गांवों में मुसीबत बना हुआ है। अब आप ये सोच रहे होंगे कि “दबा बल्लू” कहना कैसे मुसीबत बन सकता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं ये शब्द लोगों के लिए कैसी-कैसी मुसीबतें खड़ी कर रहा है। दरअसल बीते दिनों रायपुर जिले के एक गांव के सरपंच और सचिव ने फरमान जारी करते हुए कहा था कि “दबा बल्लू” कहने पर 5551 रुपए जुर्माना देना होगा। वहीं, दूसरी ओर कल आरंग के बनरसी में मड़ई मेला के दौरान”दबा बल्लू” नहीं कहने पर एक युवक की जमकर धुनाई हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से लगे आरंग के बनरसी में मड़ई मेला के दौरान पांच लोगों ने मिलकर एक युवक को जमकर पीटा। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मड़ई आए युवक से दबा बल्लू बोलने के लिए कह रहे थे और उसके इनकार करने पर आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कई गांवों में मुसीबतें खड़ा कर रहा “दबा बल्लू”, यहां पिट गया युवक
Previous Articleडब्ल्यूएचओ की वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा : विदेश मंत्रालय
Related Posts
Add A Comment


















