रांची. राज्य में विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सतर्कता बढ़ा दी है. खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है.

राज्य में नौ बांग्लादेशी नागरिकों के आने की सूचना

सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के अनुसार, राज्य में नौ बांग्लादेशी नागरिकों के आने की सूचना मिली थी. इनमें से तीन के वापस लौटने और तीन के इलाज कराने की जानकारी सामने आयी है. शेष तीन के भी वापस जाने की तैयारी की बात कही गयी है.

संताल के चार जिलों में बांग्लादेशी नागरिकों के ठहरने का इनपुट

पुलिस मुख्यालय को संताल परगना के साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर और दुमका जिलों में कुछ संदिग्ध विदेशी नागरिकों के ठहरने से संबंधित जानकारी मिली है. इनपुट में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और स्थानीय स्तर पर प्रभाव जमाने की कोशिशों से जुड़े आरोपों का भी उल्लेख है. इन दावों की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है.

संदिग्धों की पूरी जानकारी जुटाने का निर्देश

सभी जिलों के एसपी को संदिग्ध विदेशी नागरिकों के नाम, उनके ठहरने की अवधि, वर्तमान पता और गतिविधियों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है. जिलों से रिपोर्ट मिलने के बाद उपलब्ध तथ्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जायेगी. पुलिस मुख्यालय ने जिलों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और संबंधित जानकारी समय पर साझा करने को कहा है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031