रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन, सामान्य प्रशासन विभाग (अधीक्षण) के नाजिर से संबंधित सामग्री क्रय करने हेतु निर्धारित शर्तो के अंतर्गत आगामी 01 वर्ष की अवधि के लिए मोहरबंद, चपड़ी-लॉख अथवा सेलो टेप से बंद की गई निविदाएं आमंत्रित की जाती हैं। निविदा प्रपत्र, विज्ञापन प्रकाशित होने के दिनांक से सादे कागज पर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रूपए 100 (रूपए एक सौ) मात्र छत्तीसगढ़ मंत्रालय, लेखा शाखा में नगद भुगतान करके कार्यालयीन दिवस में, छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन के प्रथम तल स्थित कक्ष क्रमांक-एए 1-17 से प्राप्त किए जा सकते है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि दो मार्च 2021 निर्धारित की गई है।
Previous Articleमनरेगा खोल रहा किसानों की आर्थिक समृद्धि का रास्ता
Related Posts
Add A Comment


















