तिल्दा नेवरा। छ.ग. प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिल्दा शहर एवं ग्रामीण के द्वारा किसानों के द्वारा देश के समस्त राज्यो में चक्का जाम किये जाने का आव्हान किया गया है जिसके समर्थन में चक्का जाम कल 6 फरवरी शनिवार को दोपहर 12 बजे बस स्टेंट तिल्दा में रखा गया है़। देवादास टंडन अध्यक्ष शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा नेवरा व बलदाऊ साहू अध्यक्ष ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिल्दा नेवरा ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर एवम् ग्रामीण के समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, शहर कांग्रेस के सदस्यगण, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन.एस.यू.आई., नगरीय निकाय के अध्यक्ष, पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायत के सभी सदस्यगण, सेवादल, जोन प्रभारी, बूथ प्रभारीगण तथा समस्त कांग्रेस साथी भाग ले सकते हैं।
Previous Articleइन इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Related Posts
Add A Comment


















