बेरला ब्लॉक के ग्राम हसदा में दो दिवसीय रामकथा मानस गान प्रतियोगिता

रायपुर। बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम हसदा में आदर्श बाल मानस मंडली एवं सेवा समिति के द्वारा दो दिवसीय रामकथा मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विधायक आशीष छाबड़ा एवं उपस्थित अतिथिगणों द्वारा भगवान श्री रामचंद्र जी के श्री चरणों में नारियल पुष्प चढ़ाकर, पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की।

विधायक आशीष छाबड़ा ने जनमानस को संबोधित करते हुये कहा कि हम सभी भाग्यशाली है भगवान श्री रामचन्द्र जी के अयोध्या नगरी जैसे इस मानस गान मंच से भगवान श्री रामचन्द्र के मानस गान का रस पान कर रहे है, हम अगर श्री रामचरित्र मानस के कुछ अंश अपने जीवन में उतार लेते है, हमारा ये मानव जीवन सफल हो जायेगा। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि आशीष छाबड़ा विधायक बेमेतरा, विनोद परगनिहा जिला सचिव कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, बेरला ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर देवांगन, प्रवीण शर्मा, कृष्णा चतुर्वेदी, पवन डहरिया जनपद सदस्य, चंद्रिका वर्मा जिला पंचायत सदस्य, डिम्पी वर्मा सरपंच खंगारपाट, नेतराम निषाद, भीखम साहू, कुशल नायक, रुपेन्द्र नेवल, प्रकाश वर्मा, देवलाल सिन्हा, पोषण सिन्हा, सलीम खान, तीरथ साहू शामिल हुए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031