पंजाब डेस्क : जालंधर में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) द्वारा रेड की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गढ़ा के न्यू हरदयाल नगर स्थित 2 घरों में NIA की टीम पहुंची और उन्हें नोटिस देकर गई है। बता दें कि 2021 के टिफिन बम मामले में ये कार्रवाई की गई और टीम उन्हें नोटिस देकर गई है।
इस संबंध में थाना नंबर 7 के पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार देश शाम NIA की टीम जालंधर पहुंची थी। इसे मामले के NIA से संबंधित होने की बात कहकर उन्होंने अधिक जानकारी सांझा नहीं की। वहीं सूत्रों के अनुसार पता चला है कि NIA टीम की गुप्त रेड 2021 के टिफिन बम मामले में ये कार्रवाई की गई है और 2 घरों से टीम द्वारा दस्तावेज भी बरामद किए हैं।



















