भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन में 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.

मैच में अर्शदीप सिंह ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अर्शदीप सिंह ने वेलिंगटन टी-20 में टिम सीफर्ट को आउट किया. टिम सीफर्ट को आउट करने के साथ ही टी-20 इंटरनेशनल में साल 2026 में अर्शदीप के खाते में 39 विकेट दर्ज हो गए हैं. ऐसा कर अर्शदीप साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर रवांडा के मोहम्मद नादिर हैं जिन्होंने इस साल टी20 इंटरनेशनल में कुल 35 विकेट लिए हैं. 

साल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

  • अर्शदीप सिंह -39 विकेट *
  • मोहम्मद नादिर- 35 विकेट
  • अली दाऊद- 35 विकेट
  • एस गिल- 33 विकेट
  • एहसान खान- 33 विकेट
  • वीरनदीप सिंह- 32 ​​विकेट

T20I में तेज गेंदबाजों की ओर से सबसे ज्यादा विकेट 

164 – टिम साउथी
163 – मुस्तफिजुर रहमान 
149* – अर्शदीप सिंह 
148 – रिज़वान बट 
142 – मार्क अडायर 

इसके अलावा अर्शदीप सिंह टी-20 इंटरनेशनल में पॉवर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. पॉवर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड पवनदीप सिंह के नाम है. जिन्होंने 73 विकेट लिए हैं. 

T20I में पावरप्ले के दौरान सबसे ज़्यादा विकेट

 73 – पवनदीप सिंह (94 पारियां)
 65 – टिम साउथी (119)
 64 – अर्शदीप सिंह (97)

बता दें कि दूसरे T20I में टिम सीफर्ट को आउट किया था.  तीसरे T20I में फिर से उन्हें आउट किया बता दें कि अर्शदीप ने दूसरे टी20 में भी टिम सीफर्ट को आउट किया था. अब तीसरे मैच में भी सीफर्ट को आउट कर अर्शदीप ने कमाल कर दिया. वहीं, मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम शुरुआती 2 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त लेने की कोशिश करेगी

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031