राजौरी (जम्मू-कश्मीर) : राजौरी जिले के धनोर जरालान गांव में नवजात का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में नवजात का शव मिलने के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज (GMC) राजौरी भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।
फिलहाल, नवजात का शव वहां कैसे पहुंचा और इस घटना के पीछे क्या कारण हैं, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



















