मुंबई: महाराष्ट्र में सियासी पकड़ मजबूत करने के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सेवा कार्यों जरिए अपना जनाधार बढ़ाने में लग गई है। सूखे से जूझ रहे किसानों और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर ग्रामीण इलाकों में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए हिंदुत्व की राजनीति में अपनी भूमिका को प्रमुखता से सामने लाने की रणनीति पर काम कर रही है।
राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए शिंदे ने पार्टी के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में जाकर किसानों और ग्रामीणों की मदद करने के निर्देश दिए हैं। उनका जोर केवल राहत सामग्री भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करने पर भी है कि सहायता वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं को किसानों के आवेदन भरने, नुकसान का पंचनामा कराने और सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया में सहयोग करने को कहा गया है। पीने के पानी की किल्लत वाले गांवों में टैंकरों के माध्यम से मदद पहुंचाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस पहल के जरिए शिवसेना ग्रामीण मतदाताओं के बीच अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहती है। हालांकि, इस प्रयास का राजनीतिक लाभ कितना मिलेगा, यह राहत की वास्तविक पहुंच और किसानों की समस्याओं के समाधान पर निर्भर करेगा।
राजनीतिक विश्लेषक मयूर परिख के मुताबिक, शिंदे सेना की रणनीति के दो अहम पहलू हैं। किसानों की मदद के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाना और धार्मिक आयोजनों में सक्रियता के जरिए हिंदुत्व की राजनीति में अपनी पहचान मजबूत करना। इसे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के सामने अपनी राजनीतिक और वैचारिक स्थिति मजबूत करने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा सकता है।
कुंभ के जरिए हिंदुत्व की राजनीति को मजबूती
नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ में साधु-संतों के लिए अन्नदान की व्यवस्था कर अलग राजनीतिक संदेश दे दिया है। नासिक और त्र्यंबकेश्वर में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान शिंदे सेना ने सभी 13 अखाड़ों के साधु-संतों और श्रद्धालुओं के लिए अन्नदान की व्यवस्था करने की घोषणा की है। शिंदे ने कुंभ को राष्ट्रीय एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बताया है। पार्टी इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक समुदायों से अपना जुड़ाव मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
ठाकरे गुट से सियासी मुकाबले का पहलू



















