मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन नए रिलेशनशिप की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। वहीं, यहां प्यार में गिरे आशिकों की बिल्कुल भी कमी नहीं है। कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने एक बार प्यार में पडऩे के बाद शादी कर अपना घर बसा लिया और उनका प्यार काफी चर्चा में भी रहा। लेकिन कई ऐसे भी आशिक रहे हैं, जिसे अपना प्यार ढूंढने में सालों लग गएं और इसी वजह से उन्हें कई बार शादी भी करनी पड़ी। आज हम आपको ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अपने सच्चे प्यार को ढूंढने में कई बार शादी करनी पड़ी-
संजय दत्त
इसमें सबसे पहले नंबर पर नाम आता है बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त का, जिनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा थीं। उनकी शादी साल 1996 में हुई थी। लेकिन कैंसर का शिकार होने की वजह से ऋचा ने संजय दत्त का साथ छोड़ दिया। उसके बाद संजय दत्त ने रिया पिल्लई संग जिंदगी बिताने का फैसला लिया पर कुदरत को यह भी मंजूर नहीं था और शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों का तलाक हो गया। फिर साल 2008 में संजू बाबा ने मान्यता से शादी की और आज तक ये दोनों साथ हैं।
करण सिंह ग्रोवर
दूसरे नंबर पर आते हैं टीवी और बॉलीवुड के एक्टर करण सिंह ग्रोवर जिन्होंने साल 2008 में श्रद्धा निगम से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों में ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। फिर कुछ सालों बाद वह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से मिले थे। फिर दोनों के बीच प्यार हो गया और साल 2012 में उन्होंने शादी कर अपनी नई जिंदगी की शुरूआत की। लेकिन कुछ सालों में ही दोनों के बीच दूरियां आनी शुरू हो गई थी और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। उसके बाद करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात एक्ट्रेस बिपाशा बसु से हुई और दोनों ने शादी कर ली।
कमल हासन
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कमल हासन ने सिंगर वाणी गणपति से साल 1978 में शादी की पर 10 साल बाद उनका तलाक हो गया था। फिर एक्टर ने एक्ट्रेस सारिका के साथ शादी कर रिश्ते को आगे बढ़ाया लेकिन यह भी ज्यादा वक्त नहीं चल सका। उसके बाद कमल गौतमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे और उन दोनों ने कभी शादी नहीं की।
नीलिमा अजीम
एक्ट्रेस नीलिमा अजीम ने भी अपनी जिंदगी में तीन बार शादी की थी। पहली बार उन्होंने पंकज कपूर संग शादी रचाई थी। फिर उन से रिश्ता खत्म होने के बाद एक्ट्रेस ने राजेश खट्टर संग नए रिश्ते की शुरुआत की पर यह भी जल्द ही खत्म हो गया फिर साल 2004 में उन्होंने उस्ताद रजा अली खान संग साथ फेरे लिये थे।
सिद्धार्थ रॉय कपूर
निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने विद्या बालन से पहले अपनी बचपन की साथी के साथ घर बसाया था फिर तलाक के बाद टीवी निर्माता संग रिश्ते में आये थे और उनसे रिश्ता खत्म होने के बाद आज वह विद्या बालन के साथ काफी खुश हैं।
Valentine’s Special: बॉलीवुड के इन सितारों को अपने सच्चे प्यार की तलाश में करनी पड़ी थी कई बार शादियां
Previous Articleरायपुर : मंत्रिपरिषद की बैठक
Next Article दीया मिर्जा फिर रचाएंगी शादी, लेंगी सात फेरे
Related Posts
Add A Comment



















