Ganesh Lakshmi Puja Vidhi: दीपावली का पर्व सनातन धर्म में सुख, समृद्धि और धन-वैभव का प्रतीक माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली की रात कुछ विशेष उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. अगर आप भी इस दिवाली मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो ज्योतिषाचार्य द्वारा बताए गए इन उपायों के बारे में जान सकते हैं. तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं.

दीपावली की रात मां लक्ष्मी की आराधना का महत्व
अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है. ऐसे में श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा करने के साथ कुछ पारंपरिक उपाय भी करते हैं.

दिवाली से एक दिन पहले करें यह उपाय
पंडित कल्कि राम के अनुसार दीपावली से एक दिन पहले जटा वाला सूखा नारियल लेकर उसे किसी स्वच्छ और सुरक्षित स्थान पर रखें. नारियल को बहते जल या सरोवर में रखें. मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करते समय मन में मां लक्ष्मी का स्मरण करें और अगले दिन संध्याकाल में नारियल को लेने जाने का संकल्प करें. इस दौरान मौन रहें. दीपावली की शाम सूर्यास्त के समय नया लाल सूती कपड़ा लेकर नारियल के पास जाएं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30