पुंछ :   जिले की मंडी तहसील में बुधवार दोपहर बाद पुंछ-मंडी मार्ग पर चकतरो क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत पुंछ स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल युवक को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है, जबकि दूसरे युवक को मामूली चोटें आई हैं।

मामूली रूप से घायल इम्तियाज अहमद निवासी लोरन ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार जंगबाज निवासी राजौरी के साथ बाइक पर मंडी से पुंछ की ओर आ रहा था। इसी दौरान चकतरो क्षेत्र में सामने से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गलत दिशा से आई और उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे मामूली चोटें आईं, जबकि जंगबाज गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं, अस्पताल की मेडिकल अधिकारी डॉ. अमित कौर ने बताया कि अस्पताल में सड़क दुर्घटना के दो घायलों को लाया गया है। दोनों बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। इनमें जंगबाज निवासी राजौरी को काफी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसे गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30