Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आया है, जहां पर मंगलवार को नदी में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के कंदरौर पुल के समीप का है। मृतका की पहचान तुला देवी (56 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय छमारू राम, निवासी गांव व डाकघर शाला (तहसील चच्योट, जिला मंडी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कंदरौर पुल के समीप सतलुज नदी के पानी में महिला का शव तैरता हुआ मिला। नदी में शव देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला।

वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं के ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30