गोड्डा: झारखंड गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव में करीब 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची नीतू मरांडी, पिता तलवा मरांडी का शव बहियार में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतू मरांडी रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी।
बताया जा रहा है कि देर रात उसे घर से निकालकर घर के पीछे ले जाया गया, जहां तेज धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। घटना के बाद बच्ची का सिर गायब बताया जा रहा है। आज सुबह बच्ची का शव बहियार में मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस दल बल के साथ पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। अब ग्रामीणों की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। आखिर 12 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या किसने और किस वजह से की? बच्ची का सिर कहां गायब हुआ? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
12 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, बहियार में मिला शव, सिर गायब होने से सनसनी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















