कल का मौसम: राजधानी दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है. इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल-उत्तराखंड और राजस्थान तक बारिश की संभावना है. वहीं दक्षिण भारत के राज्यों में भी बारिश हो रही है. दिल्ली में ठंड और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 14 नवंबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. IMD के डेली बुलेटिन के अनुसार कल देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है. जानिए कल कहां कैसा मौसम रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश, ठंड और प्रदूषण का ट्रिपल अटैक

दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह बदल चुका है. भले ही इन दिनों बारिश नहीं हो रही, लेकिन ठंड और प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने कल आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है. कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है. सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा रहेगा, जबकि कुछ अलग-अलग जगहों पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रहने का अनुमान है. 15 नवंबर से दिल्ली में बारिश के भी आसार हैं.

वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण ने एक बार फिर से भयावह रूप धारण कर लिया है. पूरा एनसीआर अब एक ‘गैस चैंबर’ में तब्दील हो चुका है, जहां सांस लेना दूभर हो गया है. दिल्ली के साथ-साथ नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में एक्यूआई 500 के खतरनाक स्तर के बेहद करीब पहुंच गया है. 18 नवंबर तक राजधानी में घना कोहरा और स्मॉग छाया रहेगा.

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के 59 में से 58 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. दिल्ली में सबसे खराब हालात चांदनी चौक के हैं, जहां एक्यूआई 480 तक पहुंच गया है. इसके अलावा बुराड़ी क्रॉसिंग में 459, मथुरा रोड पर 457, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 451, आया नगर में 433 और डीटीयू में 443 एक्यूआई दर्ज किया गया है. नोएडा के 7 स्टेशनों में से सेक्टर-62 में एक्यूआई 474 दर्ज किया गया है, जो ‘सीवियर प्लस’ श्रेणी में आता है. गाजियाबाद की हवा भी जहर घोल रही है। यहां इंदिरापुरम में एक्यूआई 432, वसुंधरा में 405, न्यू तहसील-लोनी में 398, वेव सिटी में 396 और संजय नगर में 391 दर्ज किया गया है.

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम बदल गया है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने की संभावना है. वहीं  पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम का यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है.

इसके अलावा बिहार में कल मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान है. यहां फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम सामान्य रहेगा.

जम्मू-कश्मीर से लेकर लद्दाख तक बर्फबारी और बारिश

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान जबरदस्त बर्फबारी हुई है. गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट और सोनमर्ग के पर्यटक स्थल पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है, जिससे वहां आए पर्यटक काफी उत्साहित हैं. हालांकि ताजा बर्फबारी के कारण कई पहाड़ी दर्रे भी बंद हो गए हैं.

यहां कल काफी व्यापक बारिश की संभावना है. साथ ही कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है.

हिमाचल में भी बर्फबारी-बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और आंधी-तूफान के साथ बिजली कड़कने की संभावना है. इससे तापमान 6 डिग्री तक कम हो सकता है. मौसम विभाग ने कई हिस्सों में 15 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जबकि अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. कल चंबा और कांगड़ा के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान आ सकता है. 15 और 16 नवंबर के लिए किसी भी जिले के लिए कोई विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

इसके अलावा उत्तराखंड में भी कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी होगी.

राजस्थान में भी बारिश

राजस्थान में इन दिनों एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है. इसकी वजह से कई जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने कल पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

कल इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट

  • भारी बारिश: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख.
  • हल्की से मध्यम बारिश: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान,  उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह.
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30