Kal Ka Rashifal 16 November 2026: कल का राशिफल 16 नवंबर 2026 सोमवार को मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का भविष्यफल जानें. नौकरी, व्यापार, प्रेम, परिवार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति से जुड़ी भविष्यवाणी पढ़ें.
Kal Ka Rashifal 16 November 2026: कल 16 नवंबर, सोमवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और श्रवण नक्षत्र का संयोग रहेगा. चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों को करियर और धन के मामले में लाभ मिलेगा, तो कुछ को रिश्तों और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा. जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का कल का राशिफल. आइए ज्योतिषीय गणना के आधार पर ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल.
कल 15 नवंबर 2026 का राशिफल
कल का मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन नई संभावनाएं लेकर आ सकता है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. इससे पढ़ाई में मन लगेगा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे. किसी खास व्यक्ति से उपहार या भेंट मिल सकती है. व्यावसायिक यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं. साझेदारी में कारोबार करने वालों को कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है. इस अवसर का सोच-समझकर लाभ उठाएं.
कल का वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के मन में किसी बात को लेकर चिंता या नकारात्मक विचार आ सकते हैं. ऐसे में अपनी परेशानियों को मन में दबाकर रखने के बजाय किसी करीबी या भरोसेमंद व्यक्ति से साझा करें. उनकी सलाह आपको सही रास्ता दिखा सकती है. आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहने की संभावना है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं. यात्रा से लाभ मिल सकता है और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. हालांकि, किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें और जल्दबाजी में फैसला न करें.
कल का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों से जुड़ा रह सकता है. घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बनाए रखने की कोशिश करें. परिवार में किसी आयोजन या शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है, जिसमें सभी की भागीदारी रहेगी. परिजनों की उम्मीदों पर खरा उतरने में आप सफल हो सकते हैं. हालांकि, इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ने की आशंका है. कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. किसी विवाद में पड़ने से बचें, क्योंकि इससे मानसिक तनाव और चिंता बढ़ सकती है.
कल का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. नौकरीपेशा लोगों का सहकर्मियों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकता है. छोटी-सी बात को लेकर मनमुटाव बढ़ने की आशंका है. ऐसे में ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखें और किसी की बातों में आकर प्रतिक्रिया न दें. अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए बेहतर रहेगा. बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर अनावश्यक विवादों से बच सकते हैं.
कल का सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मान-सम्मान और सफलता के लिहाज से अच्छा रह सकता है. सगे-संबंधियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी सहयोग बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है. रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और कठिन कामों में भी सफलता मिलने के योग हैं. यात्रा की योजना बन सकती है. हालांकि, अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा. रिश्तेदारों के साथ संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सामने आ सकता है. ऐसे मामलों में बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश करें.
कल का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों को सोमवार को मानसिक रूप से थोड़ा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. किसी बात की चिंता आपके दैनिक कामकाज को प्रभावित कर सकती है. स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ने की आशंका है, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें. धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा. दूसरी ओर, पुराने मित्रों और संबंधियों से मुलाकात हो सकती है. किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है. दिन के दूसरे हिस्से में सकारात्मकता महसूस होगी.
कल का तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन आत्मसुधार और रिश्तों के लिहाज से अच्छा रह सकता है. कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन किसी काम से जुड़ने का अवसर मिल सकता है, हालांकि शुरुआत में इसमें उनकी रुचि कम रहेगी. आप अपनी कमियों को दूर करने और व्यक्तित्व में सुधार लाने पर ध्यान देंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. लंबे समय से चल रही कानूनी परेशानियों का समाधान निकल सकता है. भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी परेशानियों में भी राहत मिलने की संभावना है.
कल का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन करियर के मामले में सकारात्मक रह सकता है. नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षमता और तेजी से काम पूरा करने की आदत से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना हो सकती है और पदोन्नति के अवसर भी बन सकते हैं. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा. हालांकि, वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें. मशीनरी से जुड़े काम करने वालों को भी लापरवाही से बचने की जरूरत है.
कल का धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिला-जुला रह सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने का अवसर मिल सकता है. व्यापार में सामान्य प्रगति बनी रहेगी. हालांकि, स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें. मधुमेह और उच्च रक्तचाप से परेशान लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए. खानपान में संयम रखें और अधिक मीठे व तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचें. रीढ़ की हड्डी में कुछ समय के लिए जकड़न महसूस हो सकती है. परेशानी बढ़ने पर चिकित्सकीय सलाह लें.
कल का मकर राशिफल
मकर राशि वालों को सोमवार को अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी होगी. खासकर मधुमेह और उच्च रक्तचाप से प्रभावित जातकों को खानपान और दिनचर्या के प्रति सतर्क रहना चाहिए. अधिक मीठा खाने और तले-भुने खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करें. रीढ़ की हड्डी में जकड़न या अकड़न जैसी परेशानी महसूस हो सकती है. कामकाज के बीच पर्याप्त आराम करें और शरीर पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें. किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना बेहतर रहेगा.
कल का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन प्रेम और पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुखद रह सकता है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. पार्टनर की किसी बात या व्यवहार से आप काफी खुश हो सकते हैं. प्रेम संबंधों में रहने वाले लोगों को साथ में यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा. नई योजनाएं बनेंगी और कार्यप्रणाली में सुधार आएगा. सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है. हालांकि, आंखों में दर्द या परेशानी महसूस हो सकती है. आंखों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें.
कल का मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन व्यापारिक मामलों में नए अवसर लेकर आ सकता है. कारोबारियों को अपनी बुद्धिमत्ता और सूझबूझ का इस्तेमाल करना होगा. कई ऐसे मौके मिल सकते हैं, जिनसे आर्थिक लाभ होने की संभावना है. सही समय पर लिया गया फैसला आपकी आमदनी बढ़ा सकता है. दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने काम खुद पूरे करने की कोशिश करें. हालांकि, महत्वपूर्ण मामलों में किसी का अनावश्यक हस्तक्षेप नुकसान पहुंचा सकता है. पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है. ऐसे में बातचीत और समझदारी से काम लें.


















