रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा (IAS/IPS/IFoS) के अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार के अनुरूप राज्य सरकार ने भी अधिकारियों के महंगाई भत्ते को 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया है, जो कि 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा।
जारी आदेश के अनुसार, बढ़ी हुई दर पर महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जुलाई 2026 से नकद रूप में किया जाएगा। डीए की यह गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित लेवल के मूल वेतन पर आधारित होगी, जिसमें विशेष वेतन या व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, एरियर का भुगतान उसी कार्यालय द्वारा किया जाएगा जहां से संबंधित अधिकारी का उस अवधि में वेतन आहरित किया गया था। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस आदेश के तहत प्रत्येक अधिकारी के लिए अलग से कोई व्यक्तिगत प्राधिकार पत्र जारी नहीं किया जाएगा, बल्कि वेतन पर्चियों को संशोधित मानकर पूर्व भुगतान का समायोजन करते हुए राशि का भुगतान किया जाएगा।


















