दुनिया की तीन महाशक्तियों का चीन के शेनझेन शहर में जुटान हुआ है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिका के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बैठक कर रहे हैं. इस दौरान परमाणु हथियार, ईरान और यूक्रेन पर बातचीत हुई.
33वें एपेक (APEC) शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि, ”जब बड़ी शक्तियां आपसी तालमेल से रहती हैं, तो दुनिया में शांति होती है.” जिनपिंग ने कहा, “मुश्किल समय ही असली जिम्मेदारी को सामने लाता है. वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए तीनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए.”
ट्रंप ने क्या कहा
त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ”परमाणु हथियारों पर चर्चा करने के लिए तीनों देश एक खास स्थिति में हैं. अक्सर ऐसा होता था कि पुराने नेता उन लोगों से बात करने से बचते थे, जिनसे उनके मतभेद होते थे.” ट्रंप ने कहा, “मौकों को ठुकराकर कभी शांति कायम नहीं हो सकती. हमारी बड़ी जिम्मेदारी है कि हम उन समस्याओं को सुलझाएं जिनका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है.”
यूक्रेन पर ट्रंप ने ही ये बात
यूक्रेन पर ट्रंप ने कहा, ”मुझे लगता है कि कुछ तो हो रहा है. मुझे लगता है कि पुतिन और हमें उम्मीद है कि दूसरी तरफ के लोग भी यूक्रेन युद्ध को खत्म करना चाहेंगे. इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय) बेकाबू हो गया है. सब इस बात से सहमत हैं.”
ट्रंप ने ईरान के बारे में बात करते हुए कहा, ”दुनिया भर के अन्य देशों में परमाणु हथियारों के प्रसार के खतरे से निपटने के लिए हमारा सहयोग करना बहुत जरूरी है. हम ईरान के मामले में यही कर रहे हैं. एक बार जब आपके पास परमाणु हथियार आ जाते हैं तो उन्हें छोड़ पाना बहुत मुश्किल होता है. ज़िंदगी ऐसे ही चलती है. अक्सर ऐसा होता था कि पुराने नेता उन देशों से बात करने से बचते थे जिनके साथ उनके मतभेद थे. हमारा नजरिया इसके बिल्कुल उलट है.”
”दुनिया के तीन सबसे बड़े देशों के राष्ट्रपतियों के तौर पर, हमारी एक विशेष जिम्मेदारी है कि हम ऐसे मुद्दों पर खुली, सम्मानजनक और सार्थक बातचीत जारी रखें, जिनका असर न केवल हमारे अपने लोगों पर, बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ता है.”
शांति बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी
बैठक में पुतिन ने ट्रंप और जिनपिंग से कहा, क्षेत्रीय संघर्षों को सुलझाने में हमारे देशों के कई साझा हित हैं, जिनमें जाहिर तौर पर यूक्रेन का संघर्ष भी शामिल है. अंतरराष्ट्रीय कानून की व्यवस्था को बनाए रखना और उसे मजबूत करना हमारा काम है. रूस, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका. ये तीनों देश द्वितीय विश्व युद्ध के विजेता हैं. अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की हमारी संयुक्त जिम्मेदारी है.
जियोपॉलिटिक्स का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट
1. कोल्ड वॉर के बाद पहली बार वर्ल्ड ऑर्डर में बदलाव.
2. Unipolar (अमेरिका के एकाधिकार)से मल्टीपॉलर वर्ल्ड की तरफ दुनिया.
3. ईरान जंग में मुंह की खाने के बाद अमेरिका ने किया चीन और रुस जैसे प्रतिद्धंदी (शक्तिशाली) देशों के साथ गठबंधन.
4. बड़ा सवाल ये कि दुनिया को ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की वार्ता से क्या मिलेगा…क्या रूस-यूक्रेन युद्ध रुक जाएगा. ईरान जंग और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की दादागीरी या अमेरिका और रूस से दोस्ती के बाद, चीन ताइवान पर हमला करेगा.
5. क्या अब बेरोकटोक खुल पाएगा होर्मुज स्ट्रेट या ईरान पर एक बार फिर हमले से पहले ट्रंप ने ये बड़ा दांव चला है ताकि चीन और रूस ईरान से दूर रहें.
6. Thucydides Trap: ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग वार्ता से पहले, एलन मस्क ने तंज किया. उन्होंने लिखा, ”क्या Thucydides Trap से बचा जा सकता है. मैं चाहता हूं ऐसा हो लेकिन इसका बेहतरीन नतीजा जरूर आएगा.” दरअसल,अमेरिका और चीन के संबंधों को लेकर इस थ्योरी को कहा जाता है. जब कोई इमरजिंग पावर, पहले से सत्ता पर काबिज पावर को हटाने की कोशिश करती है तो उस दौरान जमकर टेंशन होती है. उसी का जिक्र एलन मस्क ने किया है.
7. परमाणु हथियार: क्या रूस और अमेरिका कम करेंगे परमाणु हथियार. क्योंकि दुनिया में आज सबसे ज्यादा न्यूक्लियर वेपन इन दोनों देशों के पास हैं- करीब 80 प्रतिशत. चीन क्यों कम करेगा अपने परमाणु हथियार. उसके पास महज 620 परमाणु हथियार हैं. जबकि रूस के पास सबसे ज्यादा 4500 और अमेरिका के पास 4000. या ये मीटिंग सिर्फ इसलिए हो रही है ताकि ईरान के पास कोई परमाणु हथियार ना हो.


















