सिलीगुड़ी। अपनी ही जवान बेटी की हत्या के आरोप में सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने मां दीपशिखा घोष तथा उसकी सहेली पलासी दास को शनिवार तड़के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार किया।

सांस रोककर बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दीपंकर घोष ने अपनी मां तथा उसकी घनिष्ठ सहेली के खिलाफ शुक्रवार को सिलीगुड़ी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ के लिए पुलिस उन्हें रिमांड पर भी ले सकती है।

मौत के बाद से लापता थीं दोनों

जानकारी मिली है कि गुरुवार देर रात युवती की मौत के बाद से ही दीपशिखा तथा पलासी दोनों लापता थीं। शुक्रवार पूरे दिन खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया था। दीपंकर की शिकायत पर सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) व 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू की।

थाने पहुंच कर किया आत्मसमर्पण

सिलीगुड़ी थाना पुलिस के अनुसार दोनों ने खुद ही थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि डाबग्राम के वार्ड नंबर 23 में गुरुवार देर रात तनीषा घोष (22) की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में मिला था। नाक से झाग निकल रहा था और होंठ काले पड़ गए थे।

पैसे से जुड़ा है मामला

परिजनों ने मां दीपशिखा घोष और पड़ोसी महिला पलासी दास पर मौत के लिए जिम्मेदार होने का आरोप लगाया है। मामला आर्थिक लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि मां ने पड़ोसी महिला के लिए बैंक से 4.5 से 5 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन नहीं चुकाने पर रिकवरी एजेंट घर पहुंचने लगे थे। घटना के बाद से मृतका की मां लापता थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30