‘नीतीश सेतु’ लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से बना है. इसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी एप्रोच सड़कें शामिल हैं. आज पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली की धरती और बिहार की मिट्टी को नमन करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि छठी मैया के आशीर्वाद से आज बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा है. पीएम ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ अभी संपन्न हुआ है. माताओं और बहनों ने निर्जला व्रत रखकर सबकी खुशहाली की कामना की है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार की मिट्टी को नमन किया. उन्होंने कहा कि वह सभी बिहारवासियों को प्रणाम करते हैं. छठी मैया के आशीर्वाद से आज बिहार में विकास का पर्व मनाया जा रहा है और राज्य को हजारों करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात मिल रही है. पीएम ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और NDA के सभी नेताओं का आभार जताया. उन्होंने जनसभा में उमड़ी भीड़ का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं कि उन्हें नहीं लगता कि यह पूरा जनसमुदाय कैमरे में कैद हो पाएगा. पीएम ने कहा कि छठी मैया की कृपा से बिहार में विकास का उत्सव मनाया जा रहा है. आदरणीय नीतीश कुमार के सम्मान में इस पुल का नाम नीतीश सेतु रखा गया है.
12 सालों में 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहरः पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी बिहार दौराः पीएम मोदी ने कहा कि- 12 सालों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. करोड़ो गरीबों के जीवन को आसान बनाया है. हमने शौचालय बिजली और पानी पहुंचा कर करोड़ों गरीबों को सम्मान पूर्ण जीवन दिया. गरीबी के खिलाफ इस लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान बिहार का है. केंद्र ने योजनाएं बनाई और राज्य ने उसे घर घर पहुंचाया.
1 साल में खुले 200 से ज्यादा नए डिग्री कॉलेजः पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी बिहार दौराः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि- पिछले 1 साल में हुए काम बिहार के विकास का उदाहरण है. 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश के समझौते किए गए हैं. मोतिहारी सहित अन्य बंद पड़ी चीनी मिलो को चालू करने के लिए गन्ना प्रोत्साह नीति बनाई गई. 1 साल में 200 से ज्यादा नए डिग्री कॉलेज शुरू हुए. बेटियों के लिए मां सीता विश्विद्यालय की घोषणा की गई है. बिहार के विकास को यहां आ कर महसूस किए जा सकते हैं.
पीएम मोदी बोले- पहले घोटालों की होती थी गिनती
पीएम मोदी बिहार दौराः पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि- रोड नेटवर्क के साथ ऊर्जा और शहरी विकास की तस्वीर भी बदल रही है. एक समय था जब बिहार में हजारों गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी. आज वही मेरा बिहार बिजली उत्पादन का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. 100 आधुनिक PME बसो को हरी झंडी दिखाई गई है. पीएम आवास योजना के तहत गरीबों के पक्के घरों की चाभी सौंपी गयी है. हमारा बिहार लंबी यात्रा कर के यहां तक पहुंचा है. एनडीए की सरकार के पहले समय कैसा था , गिनती घोटाले की होती थी. तब अपराध के आंकड़े थे आज अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है.
पीएम नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया
पीएम मोदी बिहार दौराः पीएम मोदी ने कहा कि- आज जब एनडीए सरकार इस कार्यकाल का 1 साल पूरा कर रही है तो इस कार्यक्रम के लिए लोक तंत्र की धरती वैशाली को चुना गया है. मैं एनडीए के सभी घटक दल और लाखों कार्यकताओं को शुभकामना देता हूं. जिस बिहार को दशकों तक बदलाही झेलनी पड़ी. नीतीश कुमार ने इस बिहार को सुशासन दिया. मुझे पूरा भरोसा है मेरे मित्र राम बिलास जी आत्मा जहां भी होगी हम पर फूलों की वर्षा कर रही होगी. क्योंकि हम उनके सपनों को पूरा कर रहे हैं. गंगा पर बने इस आधुनिक ब्रिज का नाम नीतीश सेतु रखा गया है. यह उनकी सेवा स्मरण के सम्मान का प्रतीक है. इस पुल से पटना और वैशाली की दूरी और दिक्कते कम हो गई हैं. बिहार में तेजी से आधुनिक सड़कों का नेटवर्क तेज गति से तैयार हो रहा है. आपके प्यार के लिए बहुत बहुत आभारी हूंविपक्ष के सवालों पर सीएम सम्राट का जवाब, बोले- बिहार की 14 करोड़ जनता मेरे साथ
पीएम मोदी बिहार दौराः मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधियों के सवालों का जवाब आंकड़ों से देना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि पहले रेलवे के लिए 10 साल में करीब 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे, जबकि अब 1 लाख करोड़ रुपये मिल रहे हैं. पथ निर्माण के क्षेत्र में 4.5 लाख करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम चल रहा है. SIR का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 65 लाख नाम कटे, लेकिन किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई. सम्राट चौधरी ने दरभंगा में प्रधानमंत्री मोदी की मां और कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से उनके पिता के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणियों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कोई कितने भी अपशब्द कह ले, बिहार की 14 करोड़ जनता उनके साथ खड़ी है.
बिहार में उद्योगों का जाल बिछाएंगे, 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य
पीएम मोदी बिहार दौराः मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लोगों को रोजगार देना सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए NDA सरकार ने राज्य में उद्योगों का जाल बिछाने का फैसला लिया है. इसी दिशा में जंदाहा में 1200 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है. यहां उद्योग लगने से करीब 1 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के नाम पर स्किल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी. इसके अलावा राज्य में 700 जगहों पर सरस्वती विद्या निकेतन बनाने की योजना है. बच्चों की पढ़ाई को लेकर उन्होंने कहा कि अगर रात एक बजे भी किसी बच्चे को शिक्षक की जरूरत होगी, तो सरकार ऑनलाइन शिक्षक की व्यवस्था करेगी. सीएम ने यह भी कहा कि गड़बड़ी करने वाले कई अधिकारियों पर कार्रवाई की गई हैसीएम सम्राट चौधरी ने जनता को किया संबोधित
पीएम मोदी बिहार दौराः मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में NDA को 202 सीटों पर जीत दिलाने के लिए वह सभी को बधाई देते हैं. उन्होंने कहा कि आज नीतीश सेतु का उद्घाटन हो रहा है. कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि पुल पर नीतीश कुमार की तस्वीर क्यों नहीं लगी, जबकि पूरा पुल ही उनके नाम पर है. सीएम ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि आज बिहार को 34 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात मिल रही है. उन्होंने बताया कि पिछले 6-7 महीनों में लोगों का बिहार आने का रुझान बढ़ा है. छठ पूजा के दौरान पीएम मोदी के सहयोग से रेलवे और हवाई यात्रा की बेहतर सुविधाएं मिलीं. एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर छठ गीत भी बजाए गए. उन्होंने कहा कि NDA के सभी दल मिलकर काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को सहयोग कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए पूरा सिस्टम तैयार किया गया है और अब तक 10.5 लाख आवेदन मिल चुके हैं.
चिराग पासवान ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद
पीएम मोदी बिहार दौराः केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि नीतीश सेतु के निर्माण से दशकों पुरानी मांग पूरी हुई है. चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद खत्म कर युवा पीढ़ी को मुख्यधारा से जोड़ने का रास्ता दिखाया है. अब उनका अगला संकल्प भारत को नशामुक्त बनाना है. चिराग ने भरोसा दिलाया कि हर बिहारी इस संकल्प में प्रधानमंत्री के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा. उन्होंने बिहार आने, राज्य के लोगों को सम्मान देने और हर क्षेत्र व वर्ग का ध्यान रखने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया.
नीतीश कुमार की पोस्टर पर फोटो को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान
पीएम मोदी बिहार दौराः मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि- लोग कह रहे हैं कि पोस्टर्स में नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं है. लेकिन यहां तो पुरा पुल ही नीतीशमय हो गया. सेतु नाम ही उनके नाम पर रखा गया है. उन्होंने कहा कि- छठ मनाने में इस बार जो केंद्र की ओर से सहयोग मिला. उसमें वह अतुलनीय है.


















