Kullu News : निरमंड पुलिस थाना के तहत एक युवक के लापता होने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पवन कुमार निवासी गांव सुनैर डाकघर निशानी तहसील निरमंड जिला कुल्लू ने थाना निरमंड में शिकायत पत्र दिया कि उनका बेटा डोला राम (29) पिछले 3 महीने से लापता है। फोन करने पर वह फोन नहीं उठा रहा है। अब परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई।
वहीं, शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की तलाश शुरू कर दी है।


















