दरभंगाः बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित समारोह में 346 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले मिथिला के प्रसिद्ध श्यामा माई मंदिर में श्यामा माई की पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री को नागेंद्र झा स्टेडियम में आयोजित समारोह में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री मदन सहनी और विधायक मुरारी मोहन झा ने मंच पर पाग चादर और मखाना के माला से सम्मानित किया।

346 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दरभंगा दौरे पर तीन दिवसीय 54 वें विद्यापति पर्व समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने जिले में चल रहे 346 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में 330 करोड़ की 130 योजनाओं का शिलान्यास और 16 करोड़ रुपये के दो योजनाओं का उद्घाटन कर शहर में चल रहे विकास कार्यों को गति देने का काम किया।

बिहार में पांच भाषाएं प्रचलन में

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में पांच-पांच भाषाएं बोली जाती है, जिसमें मैथिली भाषा काफी प्राचीन है। सीता माता भी मैथिली भाषा बोलती थीं। उन्होंने बताया कि देश में सबसे ज्यादा मखाना का उत्पादन बिहार में होता है। प्रधानमंत्री के प्रयास के मखाना ने पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गया है।

मार्च 2027 तक दरभंगा एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि दरभंगा में मार्च 2027 तक एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन कर लिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी से टर्मिंनल के उद्घाटन का आग्रह किया जाएगा। यहां बन रहा रनवे पटना और गयाजी के रनवे से बड़ा होगा। करीब चार किमी लंबे रनवे तैयार हो जाने के यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होगी। यहां का मखाना सीधे दुनिया के कई देशों में पहुंचेगा।

अगले 3 महीने में दरभंगा में इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर का काम शुरू

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की अगले तीन महीने में दरभंगा में इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2030 तक बिहार में 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इसके चालू होने के बाद मिथिलांचल में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

बिहार के एक करोड़ परिवार को उद्यमी बनाने का लक्ष्य

उन्होने कहा कि 2020 तक बिहार के एक करोड़ परिवार को उद्यमी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने विद्यापति की प्रतिमा को राजकीय समारोह के साथ स्थापित करने की घोषणा किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की ओर से दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति एयरपोर्ट करने का प्रस्ताव एक महीने के भीतर केंद्र की सरकार को भेजेगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30