धनबादः झारखंड में धनबाद जिले के निरसा क्षेत्र के मैथन में इन दिनों जंगली सियार का आतंक से लोगों में काफी दहशत का माहौल है। जंगली सियार ने अब तक क्षेत्र के 22 लोगों को घायल किया है। जिससे लोगों में काफी डर का माहौल है।

हालात ऐसे हैं कि क्षेत्र के लोग शाम ढलते ही अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। स्थानीय लोग बताते हैं कि शाम ढलते हैं सियार का झुंड जंगल से बाहर निकलते हैं और तेज आवाज करते हैं जिससे लोगों में काफी खौफ का माहौल है।

इंसान को देखते ही हमला कर देता है सियार

इन जंगली सियार से बच्चों को काफी डर रहता है। सियार इंसान को देखते ही उसपर हमला कर देता है। सियार के हमले से घायल सभी लोगों का इलाज मैथन स्थित डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल में चल रहा है। लेकिन अस्पताल में समुचित व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने नाराजगी जताई है। घायलों के परिजनों को बाहर से दवाइयां और इंजेक्शन खरीदकर लाने पड़ रहे हैं। वहीं, मैथन पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद स्थानीय वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई थी पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है।

वन विभाग की टीम छानबीन में जुटी

इस मामले में धनबाद डीएफओ विकास पालीवाल से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की टीम ने जब बात की तो उन्होंने बताया कि सियार के हमले से घायल लोगों की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम को शनिवार देर रात को मौके पर भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल लोगों को सरकार की ओर से जारी उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। वन विभाग अपना कार्य कर रही है लोग सतर्क रहे और सुरक्षित रहे।

अस्पताल में इंजेक्शन और जरूरी दवाईयां उपलब्ध नहीं

इधर, घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी रंजीत महतो घायलों का हाल जानने बीपी नियोगी अस्पताल पहुंचे । उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए जरूरी दवाइयां और इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मरीजों के परिजन बाहर से दवाइयां और इंजेक्शन खरीदकर लाने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मैथन क्षेत्र में अंधकार की स्थिति है और बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों की चिंता है कि यदि जल्द सियार को पकड़ने की व्यवस्था नहीं हुई तो वह और भी लोगों को घायल कर सकता है।

सियार को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम सक्रिय

वहीं, मैथन पुलिस ने भी सूचना जारी कर लोगों को सतर्क किया है। पुलिस के अनुसार, इलाके में जंगली सियार असामान्य और आक्रामक व्यवहार कर रहा है, जो लोगों पर हमला कर रहा है। पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने और सियार से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

अब सवाल यह है कि करीब 22 लोगों को घायल करने वाले इस जंगली सियार को पकड़ने के लिए वन विभाग और संबंधित एजेंसियां कब कार्रवाई करेंगी? साथ ही घायलों को बेहतर इलाज की सुविधा कब मिलेगी?

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30