श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में जेकेएसएसबी पर विवाद बढ़ता जा रहा है। दर्जनों छात्र सड़क पर उतर आए हैं। जगह-जगह धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। वहीं राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की कि बिना किसी देरी के सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को स्थगित किया जाए। हुर्रियत नेताओं ने भी सवाल खड़े किए हैं।

पूर्व लोकसभा सांसद रुहुल्लाह मेहदी एक पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। वे उन छात्रों के समर्थन में आए हैं जो एक सरकारी भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मेहदी ने हाल ही में नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के साथ अपना 24 साल पुराना नाता तोड़ लिया था।

धरने पर बैठे एनसी के पूर्व सांसद

रुहुल्लाह मेहदी ने 3 नवंबर को श्रीनगर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। अब वे उन उम्मीदवारों के साथ जुड़ गए हैं जो जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) द्वारा आयोजित ‘फाइनेंस अकाउंट्स असिस्टेंट’ (FAA) भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बाद में, उन्होंने अपना धरना ‘शेर-ए-कश्मीर पार्क’ में स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

जब तक जवाब नहीं मिलता, तब तक घर नहीं जाएंगे। रात होने के बावजूद, छात्र FAA परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ डटे हुए हैं। यह धरना तभी खत्म होगा जब उनकी मांगें पूरी हो जाएंगी।

रुहुल्लाह मेहदी

क्या है जम्मू-कश्मीर का JKSSB विवाद

JKSSB द्वारा 15 नवंबर को आयोजित ‘फाइनेंस अकाउंट्स असिस्टेंट’ (FAA) भर्ती परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के आरोपों के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं और जांच की मांग की जा रही है। कहा जा रहा है कि पेपर लीक हो गया, जिससे हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लग गया है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के खिलाफ बड़ी संख्या में युवा श्रीनगर में प्रदर्शन कर रहे हैं।

मीरवाइज उमर फारूख ने उठाए सवाल

ऑल पार्टीज़ हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज़ उमर फारूक ने JKSSB पेपर लीक घोटाले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जवाबदेही की मांग की और प्रशासन पर छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। श्रीनगर में बोलते हुए, फारूक ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि छात्रों (तलबा) के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ किया जा रहा है। एक के बाद एक घोटाले हो रहे हैं, और मुझे लगता है कि सरकार पूरी तरह से अक्षम हो गई है, क्योंकि यह कोई पहली घटना नहीं है। आप देख सकते हैं कि SSB को लेकर बहुत गंभीर चिंताएं सामने आई हैं, जैसे कि पेपर लीक होना।

महबूबा मुफ्ती भी भड़कीं

पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती ने कहा कि यह बिल्कुल साफ है कि सिस्टम के भीतर गहराई तक पैठा एक संगठित भर्ती माफिया योग्यता की अनदेखी करके सरकारी नौकरियों की बोली लगवा रहा है। उन्होंने कहा कि कृपया बताएं कि जम्मू-कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड अभी भी 29 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा कराने पर क्यों अड़ा हुआ है? इन परीक्षाओं पर उठ रहे जायज सवालों के बावजूद आपने एडमिट कार्ड क्यों जारी किए हैं? बिना किसी देरी के सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को तुरंत स्थगित करें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30