Aaj Ka Rashifal 25 November 2026: आज 25 नवंबर 2026, बुधवार का दिन राशिफल के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. आज मार्गशीर्ष मास की शुरुआत हो रही है. हिंदू पंचांग में मार्गशीर्ष यानी अगहन महीने को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व दिया गया है. ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में सफलता और आर्थिक लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ. एन के बेरा से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.
आज 25 नवंबर 2026 का राशिफल
आज का मेष राशिफल
मेष राशि के लिए आज कठिन परिश्रम-प्रयत्न से महत्वपूर्ण काम पूरा होगा. रोजी-रोजगार के क्षेत्र में उलझन, आर्थिक समस्याओं का सामना होगा. जोखिम भरा काम नहीं करना चाहिए. स्वजनों के स्वास्थ्य की चिंता होगी. सामान्य आर्थिक लाभ होगा.
आज का वृषभ राशिफल
आवश्यक कार्य संपादन में आपकी अपनी सूझ-बूझ प्रशंसनीय होगी. व्यापार वृद्धि. घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. परिश्रम का पूरा फल मिलेगा. शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
आज का मिथुन राशिफल
श्रेष्ठजनों के सहयोग से बिगड़े कार्य बनेंगे. मधुर वाणी व चतुराई से आप अपने काम बना लेंगे. विरोधियों पर विजय, संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. उद्योग-धंधे में सफलता. मन प्रसन्न रहेगा. धार्मिक कार्य में रुचि होगी.
आज का कर्क राशिफल
उन्नतिगामी प्रयास सफल होंगे. नवीन योजनाएं कार्यान्वित होगी. कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति, वाक-पटुता एवं चतुराई से बिगड़े हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़, निर्माण कार्य में प्रगति. संतान सुख मिलेगा.
आज का सिंह राशिफल
उतावलेपन से लाभ का मार्ग अवरुद्ध होगा. बुद्धि-चतुरता से विपरीत स्थितियों में सुधार होगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा. निराशा का समापन, नए लोगों से संपर्क, महिला मित्र के माध्यम से लाभ. शुभ समाचार मिलेगा.


















