नई दिल्ली। Share Market Closed: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 25 नवंबर को तेजी के साथ बंद हुए। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में उछाल देखा गया। इससे पहले सोमवार को बाजार में भारी गिरावट देखी गई थी।
बाजार होने पर सेंसेक्स 1502.29 अंक या 1.82% उछलकर 83,938.28 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 469.60 अंक या 1.85% 25819.25 के स्तर पर बंद (Sensex Nifty Closed) हुआ।
किन शेयरों में दिखी तेजी और किसमें गिरावट
निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त HUL, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर, इंटरग्लोब एविएशन और HDFC लाइफ में देखने को मिली, जबकि टाटा स्टील, ONGC, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, JSW स्टील और मैक्स हेल्थकेयर में गिरावट रही।
सेक्टरों की बात करें तो, FMCG में 2.88 प्रतिशत, प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 2.2 प्रतिशत, फार्मा इंडेक्स में 1.7 प्रतिशत, ऑटो में 1 प्रतिशत और IT इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत की तेजी आई। वहीं, मीडिया में 4.3 प्रतिशत और मेटल्स में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में मामूली गिरावट रही, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत नीचे आ गया।
क्या बोले एक्सपर्ट?
LKP सिक्योरिटीज के टेक्निकल एनालिस्ट वत्सल भुवा ने कहा कि सोमवार के सत्र में प्रॉफिट बुकिंग के बाद, बुधवार को निफ्टी में जोरदार रिकवरी देखने को मिली और इसने 25,650 के अहम स्तर को फिर से हासिल कर लिया। हालांकि, ऊंचे स्तरों पर बिकवाली का दबाव यह बताता है कि रेजिस्टेंस जोन के आसपास अभी भी प्रॉफिट बुकिंग हो रही है। कुल मिलाकर, बाजार का रुझान तेजी (bullish) की ओर बना हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि इसमें 25,650 पर तत्काल सपोर्ट है, जबकि 26,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर रेजिस्टेंस के रूप में काम कर रहा है। अगर निफ्टी 26,000 के स्तर को मजबूती से पार कर लेता है, तो यह 26,500 के अगले ऊपरी लक्ष्य (upside target) तक पहुंचने का रास्ता खोल सकता है। इसलिए, इंडेक्स ट्रेडर्स के लिए ‘गिरावट पर खरीदारी’ (buy-on-dips) की रणनीति अपनाना बेहतर रहेगा, साथ ही इन अहम स्तरों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।


















