सिनेमाघरों में पिछले तीन हफ्तों से रणबीर कपूर की ‘रामायण’ एकछत्र राज कर रही है. वहीं इस एपिक फिल्म को टक्कर देने के लिए सिनेमाघरों में शुक्रवार, 27 नवंबर को यानी आज सूरज बड़जात्या निर्देशित ‘ये प्रेम मोल लिया’ इमरान हाशमी स्टारर ‘गनमास्टर G9’ रिलीज हुई हैं.

दोनों ही फिल्मों अलग-अलग जॉनर की हैं और दर्शकों के बीच इनके लिए अच्छा बज भी देखा जा रहा है. ऐसे में जानते हैं कि शुक्रवार को थिएटर में मौजूद कुछ हफ्ते पुरानी और नई रिलीज कितना कलेक्शन कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी भी जानेंगे.

‘ये प्रेम मोल लिया’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Yeh Prem Mol Liya Box Office Collection Day 1 Live Updates)
सूरज बड़जात्या निर्देशित और आयुष्मान खुराना और शरवरी स्टारर  ‘ये प्रेम मोल लिया’ सिनेमाघरों में आज रिलीज हुई है. राजश्री बैनर की इस फैमिली ड्रामा के ट्रेलर और म्यूजिक को दर्शकों से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है ऐसे मे  ‘ये प्रेम मोल लिया’ से अच्छी ओपनिंग की उम्मीद है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रपोर्ट के मुताबिक  ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रिलीज के पहले दिन 4.30 बजे तक 1.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन फिलहाल 1.64 करोड़ रुपये है.
‘ये प्रेम मोल लिया’बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 11.64 करोड़ रुपये (4.30 बजे तक)9.0%
कुल कलेक्शन1.64 करोड़ रुपये 

‘गनमास्टर G9’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Gunmaaster G9 Box Office Collection Day 1 Live Updates)
 ‘गनमास्टर G9’ का बॉक्स ऑफिस पर ‘ये प्रेम मोल लिया’ से क्लैश हुआ है. इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा स्टारर इस फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं.फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रपोर्ट के मुताबिक  ‘गनमास्टर G9’ ने रिलीज के पहले दिन 4.30 बजे तक 1.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
  • वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन फिलहाल 1.62 करोड़ रुपये है.
‘गनमास्टर G9’बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे 11.62 करोड़ रुपये (4.30 बजे तक)9.0%
कुल कलेक्शन1.62 करोड़ रुपये 

‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 23 (Ramayana Box Office Collection Day 23 Live Updates) 
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ छप्पर फाड़ कमाई करने के साथ ही चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. इसी के साथ इसे अब नई रिलीज फिल्मों से भी मुकाबला करना पड़ रह है. फिल्म के 23वें दिन की कमाई की बात करें तो 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के 23वें दिन 4.30 तक 2.94 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 23 दिनों की नेट कमाई अब 995.04 करोड़ रुपये हो गई है. 
‘रामायण’बॉक्स ऑफिस कलेक्शनऑक्यूपेंसी
डे-232.94 करोड़  (4.30 बजे तक)–
कुल कलेक्शन 995.04 करोड़ रुपये 
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30