नई दिल्ली: सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। फरवरी महीने के आखिरी कारोबारी हफ्ते से आखिरी दिन भी सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा। शुक्रवार को सोना 342 रुपये सस्ता होकर 45,599 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी 2,007 रुपये कम होकर 67,419 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
इस तरह सोना अपने उच्चतम भाव से 10 हजार रुपये से ज्यादा तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत इस दिन 56200 के पार हो गई थी। इस कीमत से अगर तुलना करें तो सोने की कीमत में दस हजार से अधिक की गिरावट आ चुकी है। चांदी ने भी अगस्त में अपना ऑल टाइम हाई छुने का काम किया था और वह 77,840 रुपये प्रति किलो के करीब जा पहुंची थी। तब से अब तक चांदी करीब दस हजार रुपये सस्ती हुई है। .
इस पूरे हफ्ते सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी रही। सोमवार को सोना 46035 रुपए प्रति 10 ग्राम था तो मंगलवार को इसकी कीमत 46,455 रुपए पर पहुंच गई, लेकिन अगले ही दिन बुधवार को यह फिर से गिर गया। बुधवार को सोने 46, 307 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं गुरुवार को ये 45,941 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।



















