भोपाल। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें आनन फानन में इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। आपको बता दें की स्टेट प्लेन से साध्वी प्रज्ञा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज के लिए उन्हें भर्ती कर लिया गया है। दरअसल साध्वी प्रज्ञा को दोपहर तीन बजे दिशा समिति की जिला पंचायत की बैठक में शामिल होना था। लेकिन इससे पहले अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, और फिर उनकी तबीयत बिगड़ती ही चली गई। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पातल ले जाया गया। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031